राजनीति

2450 Videos

दूसरे राज्यों तक फैल गए देहरादून आपदा के जख्म, यमुनानगर, सहारनपुर में मिले शव, अब तक 30 लोगों की मौत

DEHRADUN:  15-16 सितंबर को आई विनाशकारी आपदा ने देहरादून का कोना कोना छलनी किया है। बादल फटने औऱ नदियों में बाढ़ की घटना में जिले में अभतक 30 मौते हो चुकी हैं जबकि 7 अभी भी लापता हैं। आलम ये है कि देहरादून में नदियों के उफान में बहे लोगों के शव उत्तर प्रदेश और […]

दृष्टिबाधित संस्थान के संचालक श्याम धानक ने दूसरी बच्चियों का भी किया शोषण, दूसरी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान

HALDWANI:  नैनीताल के दृष्टिबाधित संस्थान में यौन शोषण के मामले में आरोपी श्याम धानक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की पूछताछ में दूसरी पीड़िता ने भी दृष्टिबाधित संस्थान के महासचिव श्याम धानक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि धनक उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी जानकारी किसी को […]

देर रात आई अफसरों की तबादला सूची, 13 आईएस, 10 आईपीएस अफसरों के कार्यभार में फेरबदल

DEHRADUN: सोमवार देर रात उत्तराखंड शासन ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएश अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सोमवार को देर रात आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। 13 आईएएस, 1 पीसीएस, 2 सचिवालय सेवा के अफसरों का ट्रांसफर IAS युगल किशोर […]

देवप्रयाग- हाइवे पर पलटा सेना का ट्रक, एक जवान की शहादत

DEVPRAYAG: बुधवार सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग के नजदीक सेना का एक वाहन सड़क पर पलट गया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार आर्मी का एक ट्रक कुछ जवानों को लेकर गौचर से रायवाला आ रहा था। करीब 11.30 बजे NHPC बैंड के पास अचानक ट्रक […]

देवप्रयाग: क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक […]

देवभूमि के 3 दिन के दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य स्थापना दिवस परेड की लेंगी सलामी, बदरीनाथ भी जाएंगी

DEHRADUN: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 नवंबर से 9 नवंबर के बीच उत्तराखंड में रहेंगीं और इस बीच कई कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन को राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है और इसके अनुसार तैयारियां […]

देवभूमि को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम ने किया फ्लैगऑफ,   900 से 1695 रुपए होगा किराया, 4.45 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

DEHRADUN: उत्तराखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव […]

देवभूमि में दानवीय कृत्य, धर्म और नाम छिपाकर युवती से गैंगरेप, कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

MANGLORE:  उत्तराखंड के मंगलौर में नाम और पहचान बदलकर युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाम और पहचान छुपाकर एक आरोपी ने लड़की को दोस्ती झांसे में फंसाया और अपने दो साथियों के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने कोई […]

देवभूमि में  लव जेहाद का चौतरफा जाल सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सख्ती बरतने के निर्देश दिए

DEHRADUN:  उत्तराखंड में विगत दिनों में लव जेहाद के दर्जनों मामले सामने आने से बवाल मच गया है। पुरोला में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगाने के प्रयास के बाद पुरोला समेत समूची यमुनाघाटी में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के अन्य हिस्सों से लगातार लव जेहाद के मामले सामने […]

देवभूमि विकास संस्थान कल लगाएगा मेगा रक्तदान शिविर, पूर्व सीएम की पहल पर 700 यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प

DEHRADUN: डेंगू और अन्य बीमारियों में लोगों को रक्त के लिए न भटकना पड़े इसके लिए जरूरी है पर्याप्त रक्तकोष का होना। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर देवभूमि विकास संस्थान द्वारा रविवार 1 अक्टूबर को देहरादून में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर रेसकोर्स के अमरीक हाल […]

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में मंत्रियों के आवास पर तीर्थपुरोहितों का शीर्षासन, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

चार धाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। तीर्थपुरोहित एंव हक हकूकधारी महापंचायत के बैनर तले पंडा पुरोहितों ने यमुना कॉलोनी में मंत्रियों के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। महापंचायत का कहना है कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का तत्काल फैसला ले, नहीं तो […]

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

Delhi: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। (Draupadi murmu elected 15th president of india) मतगणना के तीसरे दौर में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत के लिए जरूरी वोट हासिल कर लिए। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी सीएम धामी समेत तमाम लोगों ने मुर्मू को देश का प्रथम […]