राजनीति

2450 Videos

श्रीनगर में 4 साल के अयान को गुलदार ने बनाया निवाला, 24 घंटे में दूसरी घटना से इलाके में दहशत, दो दिन के लिए स्कूल बंद

SRINAGAR:  पौड़ी के खिर्सू-श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत है। तेंदुआ 24 घंटे के भीतर दो बच्चों को निवाला बना चुका है। पहले खिर्सू ब्लॉक में शनिवार को 11 साल के बच्चे को निवाला बनाया फिर रविवार रात को श्रीनगर के ग्लास हाउस में 4 साल के अयान को शिकार बनाया।  […]

हवाई सेवाओं से जुड़े मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत, सीएम धामी ने किया सीएम हेली सेवा का शुभारंभ

DEHRADUN/HALDWANI:  उड़ान योजना के तहत प्रदेश के कोने कोने को हवाई सेवाओं से जोड़नी की कवायद जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते […]

शिवरात्रि पर भोले भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

RUDRAPRAYAG:  शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर है। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 10 मई को प्रात: 7 बजे खोलने की घोषणा हो गई है। आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह […]

30 साल बाद रामपुर तिराहा कांड के जख्मों पर मरहम, 2 दोषी पीएसी जवानों को उम्रकैद की सजा

MUZAFFARNAGAR: 2 अक्टूबर 1994 की काली रात को हुए रामपुर तिराहा कांड के जख्मों पर थोड़ा सा ही सही, मरहम लगा है। 30  साल बाद मुजफ्फरनगर की स्पेशल कोर्ट ने पीएसी के दो सिपाहियों पर दोष सिद्ध करते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। […]

धमाकों की आवाज़ से सहमी दूनघाटी, सुपरसोनिक बूम होने की संभावना

Dehradun: राजधानी देहरादून आज दोपहर अचानक हुए धमाकों से सहम गई। एक के बाद एक कई धमाके प्रेमनगर इलाके में सुनाई दिए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि लोगों 6को इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन धमाकों के कारणों की कोई वजह सामने नहीं आ सकी। माना जा […]

50 रुपए किलो की दर से खरीदी जाएंगी चीड़ की पत्तियां, आप भी पिरूल लाओ-पैसे कमाओ, जंगलों को आग से बचाओ

DEHRADUN:  आग से धधक रहे उत्तराखंड के जंगलों पर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। अब हजारों हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा आग से खाक हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रावई की वहीं वनाग्नि का बडा कारण पिरूल के लिए भी व्यापक योजना शुरू की […]

तो केदारनाथ में चिनूक के जरिए इसलिए लाई गई है एसयूवी थार, जानिए कौन होंगे इसमें सवार

RUDRAPRAYAG: केदारनाथ धाम में लोग उस समय हैरान रह गए जब चिनूक हेलिकॉप्टर थार एसयूवी को लेकर हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद थार को मंदिर परिसर में पहुंचाया गया जहां बदरी-केदार मंदिर समिति के पुजारियों, वेदपाठियों ने कार की विधिवत पूजा-अर्चना की। दरअसल यह थार कार केदार धाम में बीमार, विकलांग और बुजुर्ग लोगों को […]

डोभाल चौक गोलीकांड के आरोपी देवेंद्र भारद्वाज ने सरकारी जमीन कब्जाकर बनाई डेरी, अब चलेगा बुल्डोजर

DEHRADUN:   देहरादून के डोभाल चौक पर हुई गोलीबारी में रवि बडोला की हत्या के आरोपियों पर पुलिस बडी कार्रवाई की फिराक में है। केस के प्रमुख आरोपी देवेंद्र भारद्वाज पर सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्ति का अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया है। बता दें कि […]

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी का ऐलान, 9 नवंबर से लागू होगा यूसीसी कानून

DELHI: दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हारने के बाद सोमवार से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक चल रही है। बैठक के उद्घाटन संत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बडा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड में UCC […]

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं, शहीदों को परिजनों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि

DEHRADUN: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के लिए 4 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि […]

साहस, साहित्य, संस्कृति, स्पोर्ट्स में उल्लेखनीय काम करने वाली 13 महिलाएं तीलू रौतेली स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

DEHRADUN: 8 अगस्त को वीर बाला तीलू रौतेली का जन्मदिन मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी साहित्य, संगीत, संस्कृति संवर्धन, खेल, समाजसेवा और साहसी कार्यों के लिए राज्य की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र में […]

गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और सूचना तंत्र पर खर्च होगा ज्यादा पैसा

GAIRSAIN:  गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मानसून सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शाम करीब 4 बजे वर्ष 2024-25 के लिए 5013.05 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में 1256.16 करोड़ पूंजीगत विकास के लिए रखा गया है। जबकि 3756.89 करोड़ […]