राजनीति

2326 Videos

बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, ईद के बाद होगा सर्वे

HALDWANI: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर किया गया अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मामले पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के लिए विस्थापन और पुनर्वास के प्रोसेस पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कब्जा करने वाले लोगों […]

रुद्रपुर: देवर के साथ सरस मेले से लौट रही थी महिला, सुनसान रास्ते पर देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप

RUDRAPUR: रुद्रपुर से  एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि गांधी पार्क में चल रहे सरस मेले से अपने देवर के साथ घर लौट रही एक विवाहिता के साथ सुनसान रास्ते पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया। आरोपियों ने महिला के देवर के सामने ही तमंचे की नोक […]

सिल्वरसिटी मॉल हत्याकांड का खुलासा: दबदबा खत्म करने के लिए की गैंगस्टर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN:  सिल्वरसिटी मॉल में 13 फरवरी 2026 को हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम ने साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों ने कई माह पूर्व ही विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश […]

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार

DEHRADUN:  शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से विधा.यक समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के खिलाफ जहां प्रदेशभर में शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारी […]

अफगानिस्तान, पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर उत्तराखंड आए हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी भारत की नागरिकता

DEHRADUN:  मोदी सरकार के सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 (CAA )के तहत उत्तराखंड में रहने वाले 159 हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलने जा रही है। भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार  ने ऐसे हिंदू लोगो की गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें हिंदुस्तान की नागरिकता देने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार ने […]

बीजेपी विधायक काऊ के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से की मारपीट, जमकर हंगामा, कर्मचारियों का प्रदर्शन

DEHRADUN: उत्तराखंड के बेसिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थक निदेशक के कार्यालय में घुस गए और हंगामा काट। इस दौरान बात बिगड़ी तो समर्थकों ने निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट कर दी जिससे उन्हें चोटें आई हैं। उधर विधायक का कहना […]

पौडी में सीएम धामी ने किया बजट पर संवाद, पर्वतीय विकास, रोजगार, इंफ्रास्टक्चर पर रहा फोकस

PAURI: जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने […]

देहरादून में एक और मर्डर, नशे मे धुत दोस्तों ने बेसबॉल से की युवक की हत्या, लाश नहीं मिली

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून में एक और हत्या का मामला सामने आया है। बसंत विहार इलाके में एक व्यक्ति को उसी के दोस्तों ने बेसबॉल से मारकर मौत के घाट उतार दिया और शव हरिद्वार की तरफ फेंककर आ गए। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर शव की तलाश शुरू कर दी […]

गैरसैंण में 9 मार्च से होगा 5 दिन का बजट सत्र, 11 मार्च को पेश होगा बजट

GAIRSAIN : उत्तराखंड विधानसभा का वर्ष 2026 का बजट सत्र गैरसैंण में 9 मार्च से आयोजित किया जाएगा। सरकार ने इस बार 9 मार्च से 13 मार्च तक 5 दिन का सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आहूत किया है। पिछली बार सरकार को गैरसैंण में सत्र न कराने के लिए किरकिरी झेलनी पड़ी […]

नैनीताल, उत्तरकाशी के बाद टिहरी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा बढ़ी

NEW TEHRI:  ये कोई गंभीर साजिश है या कोई हैकर्स जानबूझकर ये कर रहा है? उत्तराखंड के न्यायालयों को लगातार बम से उडज़ाने की धमकी मिल रही है। अभी नैनीताल और उत्तरकाशी के मामले शांत भी नहीं हुए थे कि मंगलवार को टिहरी जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ईमेल के माध्यम से बम […]

लचर कानून व्यवस्था,महिला अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने राजभवन घेराव कार्यक्रम से दिखाई ताकत

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर आज कांग्रेस का आक्रोश नजर आया। तमाम वरिष्ठ नेताओं और उत्तराखंड प्रबारी के साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकभवन कूच किया। हालाकिं हाथीबड़कला में उन्हें बैरिकेटिंग लगाकर रोका गया जहां उनकी पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। सुबह […]

लोकभवन कूच के लिए परेड ग्राउंड में जुटे हजारों कांग्रेसी, कार्यक्रम के पोस्टर बैनर हटाने पर विवाद

DEHRADUN:  बिग़डती कानून व्यवस्था,भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का आज लोकभवन घेराव है। लेकिन इस कार्यक्रम से ठीक पहले राजधानी की सड़कों से कांग्रेस के बैन पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए, जिससे सियासत गर्मा गई। कांग्रेस के प्रस्तावित लोकभवन घेराव कार्यक्रम से ठीक पहले सुबह सुबह नगर निगम की टीम ने […]