राजनीति

2627 Videos

पौड़ी: डीएफओ का घेराव हुआ तो उल्टा ग्रामीणों पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा, वनकर्मयों ने किया कार्य बहिष्कार

DEHRADUN: गुलदार के आतंक से पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे गांव हलकान हैं। वन विभाग जवाबदेही तय करने में भले सोया रहा हो, लेकिन मुकदमे दर्ज करने में अव्वल दिखता है। खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत का मामला अब मुकदमों में फंस गया है। बुधवार को घटना के बाद […]

अनीता शर्मा को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, 2 ऑटिस्टिक बच्चों की मां की यात्रा ने बदली सैकड़ों बच्चों की जिंदगी

DEHRADUN: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 हेतु चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए […]

दीवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, 3 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को सीएम धामी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई […]

अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके

DEHRADUN: भारत सरकार ने अग्निवीर योजना पर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीर योजना के तहत  4 साल की बजाए 6 साल तक आर्मी में सेवा का मौका मिलेगा और 6 साल के बाद भी सेना में बने रहने के लिए योग्यता के आधार पर स्थाई रूप से चयन के मौके मिलेंगे। यानी अग्निवीर का […]

गुलदार के हमले में मासूम की मौत पर फूट पड़ा जनाक्रोश, पौड़ी विधायक को बनाया बंधक, विधायक की गाड़ी पर चढ़ी ‘दादी’

PAURI: पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा। ऐसा कोई महीना नही जब पौड़ी के आसपास गुलदार ने दहशत न दिखाई हो। पिछले एक साल के भीतर पौड़ी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की रेंज में सटे गांवों में गुलदार के हमले की 15 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें […]

सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित […]

दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल, – इस्तीफा देना मंजूर, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

DEHRADUN:  कुंजापुरी महोत्सव में सिंगर दलेर मेहंदी के मंत्री सुबोध उनियाल की बहस का मामला अंतहीन होता जा रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ‘ मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।’ बता […]

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,  दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

DEHRADUN: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, इस पर बाइक सवार चेकिंग पॉइंट पर नहीं रुके और बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस […]

सोमेश्वर- विवादों के बाद मायके पहुंचकर भावुक हुई मंत्री रेखा आर्या, करप्शन के आरोप पर कांग्रेस ने किया तीखा विरोध

SOMESHWAR: पति गिरधारी लाल साहू से विवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मंत्री रेखा आर्या पहली बार अपनी विधानसभा सोमेश्वर पहुंची। इस दौरान रेखा आर्या ने धन्यवाद रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। जनसमर्थन देखकर रेखा आर्या भावुक हो गईं। उधर मंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सोमेश्वर में कांग्रेस ने काले झंडे […]

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली के लिए 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क […]

महज 9 घंटे में खत्म हुआ गैरसैंण विधानसभा का सत्र, अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, रेखा आर्य मामले पर विपक्ष का हंगामा

GAIRSAIN: गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का सत्र भारी हंगामे के बीच तय समय से पहले खत्म हो गया है। सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास हुए। इस दौरान विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। विपक्षी विधायकों ने अध्यक्ष पीठ को काले कपड़े दिखाकर विरोध जताया। […]

गैरसैंण में कांग्रेस का विधानसभा कूच, यूकेडी का सड़कों पर आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था को छकाते हुए विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

GAIRSAIN:  भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में दोदिवसीय सत्र के पहले दिन सड़क पर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कें, ध्वस्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, चंदा चोरी, , अंकिता भंडारी जैसे मुद्दों पर […]