राजनीति

2461 Videos

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निकट बनेगा उत्तराखंड भवन, यूपी सरकार ने आवंटित की जमीन

AYODHYA:  करोड़ों रामभक्तों की आस्था के केंद्र श्री अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के समीप ही उत्तराखंड भवन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों से उत्तराखंड सरकार के राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भूमि आवंटित कर दी है। बता दें कि विगत दिनों […]

जुड़वा बच्चों से नहीं होगी नेताजी को टेंशन, यहां होमस्टे पर मिलेगा 100% अनुदान, खिलाड़ियों के लिए आएगा ये बिल, दो मिनट में जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कैबिनेट में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई इसके लिए धामी कैबिनेट […]

समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड, विधानसभा से पास हुआ यूसीसी विधेयक

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा ने आज इतिहास रच दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में समाननागरिक संहिता का विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। अब बिल पर राज्यपाल का साइन होते ही यह कानून बन जाएगा। यूसीसी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। समान नागरिक संहिता बिल पर मंगलवार को […]

हल्द्वानी में हिंसा भड़काकर चल रहा था फरार, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

HALDWANI : हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। खबर है कि अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली से हल्द्वानी लाया जा रहा है। अब्दुल मलिक पर भीड़ को भड़काने और गलत तरीके से जमीन पर कब्जाने का आरोप है। इस केस […]

कांग्रेस सत्ता में आने पर देगी ये 5 गारंटी, मनीष खंडूड़ी पर करन माहरा बोले, बीजेपी अब कांग्रेस युक्त हो गई

DEHRADUN: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी वोटरों के बीच अफना मेनिफेस्टो रखना शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व में राहुल गांधी की ओर से जनता के बीच 5 गारंटियां रखी जा रही हैं। उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो […]

वोट प्रतिशत बढ़ाने में ली जाएगी स्टेट आइकन की मदद, प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट करेंगे लोगों से वोट की अपील

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में वोट प्रतिशत बढ़ाने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने में निर्वाचन आयोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में राज्य के स्टेट आइकन के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्टेट […]

त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं से कहा, जीत के लिए ऊर्जा बचाकर रखो, एक एक वोटर को पोलिंग बूथ तक लेकर आओ

DOIWALA:  पूर्व मुख्यमंत्री और  हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रसे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार […]

वायरल वीडियो से खुली प्रशासन के दावों की पोल, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से रास्ता जाम, 2 की मौत, प्रशासन बोला ऑल इज वेल

UTTARKASHI: चारधाम यात्रा को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन लाख दावे कर रहा है, लेकिन यमुनोत्री धाम में अव्यवस्थाएं किस कदर फैली हैं, इसकी पोल एक वायरल वीडियो ने खोली है। यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खोल दिए गए थे, पहले ही दिन दर्शनों के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लेकिन रास्ते […]

IMA से पास होते ही भारतीय सेना को मिले 355 युवा जांबाज अफसर

DEHRADUN: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 355 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए। इस दौरान विदेशी मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट भी पास आउट होकर अपने देश की सेना में अफसर बनेंगे। पासिंग आउट परेड में युवा अफसरों का हौसला देखते ही बन रहा था। 154वें नियमित और 137वें तकनीकी […]

धामी सरकार के तीन साल, ये ऐतिहासिक फैसले बने नजीर, कानून व्यवस्था अब भी बड़ी चुनौती

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सरकारों में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस कार्यकाल में सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण और सख्त फैसले लिए हैं। पेपर लीक के दाग और कानून व्यवस्था की चुनौती के बीच धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, सामान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

बड़ा दिल दिखाते हुए आपदा के आंसू पोंछ रहे चौमासी के ग्रामीण, केदारनाथ मार्ग पर फंसे यात्रियों के लिए चला रहे लंगर

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में बादल फटने औऱ भूस्खलन से तबाही मची है। केदारनाथ पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में हजारों यात्री यात्रा मार्ग पर फंस गए, जिन्हें सुरक्षित लाने का रेस्क्यू ऑपरेश जारी है। लेकिन इस बीच ऐसी तस्वीरें भी आई हैं जो आपदा को मात देने का हौसला देती हैं। […]