देश-विदेश

2621 Videos

पौड़ी: पिक वाहन खाई में गिरने से चालक समेत 3 की मौत, 4 स्कूली बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

PAURI:  पौड़ी जिले के बीरोंखाल क्षेत्र में सड़क हादसे की दुखद खबर है। मंगलवार को यहां रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार चार स्कूली बच्चे भी घायल हुए […]

पहाड़ में युवती का अश्लील वीडियो फोटो की वायरल, बिजनौर से गिरफ्तार हुआ आरोपी शाहनवाज

PAURI:  पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र की युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने पर बदनामी और डर की वजह से युवती अपने घर से […]

केदारनाथ उपचुनाव: दिन चढ़ने के साथ वोट देने लगने लगी कतारें, सुबह 11 बजे तक 17.69 फीसदी मतदान

KEDARNATH: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 90 हजार 875 मतदाता 6 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 17.69% मतदान हो चुका है। बीजेपी कैंडिडेट आशा नौटियाल और कांग्रेस कैंडिडेट मनोज रावत ने भी अपने मताधिकार का […]

यूथ कांग्रेस का सचिवालय कूच, हिरासत में पुलिस लाइन लाए गए कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्रकारों के साथ हुआ हंगामा

DEHRADUN: देहरादून में यूथ कांग्रेस के सौकड़ों कार्यकर्ताओं ने नशा नहीं, रोजगार दो मुहिम के तहत बुधवार को सचिवालय कूच किया। लेकिन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ये कूच गलत कारणों से सुर्खियों में आ गया। यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जब पुलिस लाइन ले जाया गया तो वहां पत्रकारों के साथ उनकी […]

मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में हुए शामिल

TEHRI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनबाग में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग किमी 10 से ठक्कर कुदाऊं , खास कुदाऊं होते हुवे स्वेल चक तक 4 किमी मोटर […]

हरिद्वार में खडे ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार कार, हरियाणा के 4 युवाओं की मौत, अलग अलग हादसों में 8 लोगों ने तोड़ा दम

HARIDWAR/DEHRADUN/BAGESHWAR:  नए साल का पहले दिन उत्तराखंड अलग एलग सड़क हादसों से दहल उठा। पहाड़ से लेकर मैदान में हुए अलग अलग सड़क हादसों में कुल 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा घायल हैं। हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव […]

100 निकायों में किसकी सरकार? मतगणना जारी, हल्द्वानी में गजराज बिष्ट ने बनाई बढ़त

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल नतीजे देर शाम तक मिलने की उम्मीदें हैं। फिलहाल वार्डों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। निकायों के चेयरमैन पदों की मतगणना भी जारी है। नगर पालिकाओं औऱ नगर पंचायतों की बात करें तो बीजेपी […]

नेशनल गेम्स: अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में तो सिद्धार्थ रावत ने जूडो में जीता गोल्ड

DEHRADUN: नेशनल गेम्स में सोमवार को भी उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम साबित हुआ। महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज रनिंग में गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि जूडो में भी उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। सोमवार को एथलेटिक्स ग्राउंड पर अंकिता ध्यानी 3000 मीटर स्टीपलचेज में फेवरिट थी […]

प्रेरणा: रिवर्स माइग्रेशन करके शहर से गांव लौटा पहाड़ का युवा रवि केमवाल,  पुश्तैनी जमीन पर खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल

TEHRI: टिहरी जिले का बागी मठियाण गांव। करीब दर्जनभर परिवार यहां रहते हैं। गांव से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर एक निर्जन सा क्षेत्र है, जहां न मोबाइल टावर आता है, न सड़क है। लेकिन एक युवा के जुनून से अब ये निर्जन जगह आबाद है। यहां उम्मीद की खेती लहलहा रही है। बागी गांव के […]

खेती, बागवानी में आर्थिकी बढ़ाने के लिए इनोवेशन लाएं अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी […]

पीने के पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित हो, समय-समय पर टेस्टिंग की जाए- सीएम धामी के निर्देश

DEHRADUN:   आगामी 30 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। वर्षा जल संरक्षण और भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं। जल स्रोतों, नदियों और जल धाराओं के पुनर्जीवीकरण के लिए जन सहयोग लिया जाए और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे […]

पौड़ी: ऑल्टो में ठूंस दिया 9 लोगों का परिवार,  खाई में गिरने से 1 की मौत,  निजी स्कूल वैन खड्ड में गिरी 8 बच्चे घायल

PAURI:  पौड़ी जनपद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हैं। पहला हादसा पौठाणी-बुंखाल मोटर मार्ग पर हुआ जहां एक ओवरलोडेड ऑल्टो कार से एक परिवार शादी समारोह में जा रहा था। कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें एक की […]