देश-विदेश

2609 Videos

MDDA ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्यों

RISHIKESH: ऋषिकेश के टिहरी विस्थापित क्षेत्र में  अवैध भवन की सील तोड़कर निर्माण कराने के आरोप में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि ऋषिकेश में टिहरी विस्थापित क्षेत्र में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने […]

देवभूमि के 3 दिन के दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य स्थापना दिवस परेड की लेंगी सलामी, बदरीनाथ भी जाएंगी

DEHRADUN: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 नवंबर से 9 नवंबर के बीच उत्तराखंड में रहेंगीं और इस बीच कई कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन को राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है और इसके अनुसार तैयारियां […]

पीपलपानी में जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, 8 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

NAINITAL : नैनीताल के ओखलकांडा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपलपानी में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा […]

CM धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए दिया निमंत्रण, राज्य के कई विषयों पर की मंत्रणा

New Delhi: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें देहरादून में 8 व 9 दिसम्बर, 2023 को होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सिल्क्यारा सुरंग […]

बिहार की जेल में रची गई देहरादून ज्वैलरी शो रूम लूट की साजिश, मुख्य आरोपी ने ट्रांजिट रिमांड में किए खुलासे

DEHRADUN: देहरादून के व्यस्ततम इलाके में 9 नवंबर को हुए ज्वैलरी शोरूम लूटकांड मामले में शामिल दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से देहरादून लेकर आ गई है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास,डकैती के गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने […]

मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ उनके आवास पर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, लगाया ये गंभीर आरोप

DEHRADUN: पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल आर्या फिर एक बार तल्ख तेवरों केसाथ सरकार पर हमलावर हैं। इस बार दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर धरना दिया है। दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि वन मंत्री ने उनके लिए अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया […]

बिखर रहा आम आदमी पार्टी का संगठन,  जोत सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

DEHRADUN: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन धीरे धीरे सिमटता जा रहा है। सोमवार को अपने सैकड़ों कार्कर्ताओं के साथ पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक रहे जोत सिंह बिष्ट ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी में शामिल […]

पुलिस मुख्यालय में कांग्रेस और पुलिस के बीच नोंकझोंक, चॉपर उतारने की अनुमति न मिलने पर DGP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

DEHRADUN:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर फिर से अड़ंगा लगा है। दरअसल खड़गे की रैली के लिए कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी जो नही मिली, जिसके बाद कार्यक्रम को बन्नू स्कूल शिफ्ट करना पड़ा। अब खड़गे के चॉपर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति नहीं […]

मानसखंड के मंदिरों के लिए जल्द शुरू होगी स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन, मानसखंड एक्सप्रेस चलाने को लेकर हुआ करार

DEHRADUN: मानसखंड के पौराणिक धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर करने और यहा के पर्यटक स्थलों तक टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए जल्द ही स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। गुरुवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग औऱ आईआरसीटीसी के बीच इसके लिए एमओयू साइन किया गया है। एमओयू के तहत मानसखंड के पर्यटन और देश के अन्य शहरों-स्थानों […]

ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच देकर ठगे 80 लाख रुपए, फर्जी सिम से करते थे कॉलिंग, STF ने दिल्ली से पकड़ा आरोपी, 3000 सिम बरामद

DEHRADUN/DELHI:  उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने फर्जी सिम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 3000 सिम जब्त किए गए हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले देहरादून के निवासी ने साइबर सेल को […]

नंदा गौरा योजना की 1 लाख लाभार्थियों के खाते में सीएम ने डिजीटली ट्रांसफर किए 358.3 करोड़ रुपए

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत एक लाख लाभार्थी बालिकाओं को पी.एफ.एम.एस के माध्यम से 358.3 करोड़ तथा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत कुल 3.58 करोड़ की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। नंदा गौरा योजना के अन्तर्गत बालिका के जन्म पर […]

पौड़ी की एसएसपी रही श्वेता चौबे को देहरादून किया गया अटैच, चमोली व पिथौरागढ़ के कप्तान भी बदले

DEHRADUN: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगन से पहले धामी सरकार ने गुरुवार देर रात चार आईपीएस का तबादला किया है। शासन ने पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के एसएसपी बदल दिए हैं। ये आदेश विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने जारी किए है।  पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे को देहरादून अटैच कर दिया गया है। […]