ऑपरेशन गंगा: 37 उत्तराखंड के छात्रों समेत 3352 भारतवासी स्वदेश लौटे, यूक्रेन से 17 हजार लोग निकाले गए

Share this news

Delhi: युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों में करीब 17 हजार लोगों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया गया है। पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया से उन्हें भारत लाया जा रहा है।(3352 nationals including, 37 uttarakhandi reached india from ukraine) ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 3352 नागरिक वतन लौट चुके हैं।उत्तराखंड के भी 38 लोग भारत लौट चुके हैं। अगले 24 घन्टे में भारतीयों को लेकर 15 फ्लाइट भारत आने वाली हैं।

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूक्रेन में युध्द छिड़ने के बाद लगातार वहां से भारतीयों को निकालने के प्रयास जारी है। सबसे पहली प्राथमिकता लोगों को यूक्रेन से निकालकर रोमानिया, पोलैंड, हंगरी आदि पड़ोसी देशों में पहुंचाना है। अब तक यूक्रेन से 17 हजार भारतीयों को बाहर निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 15 फ्लाइट के जरिये 3352 लोग वतन लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 6 फ्लाइट भारतीयों को स्वदेश लेकर आई हैं।

अगले 24 घंटों में पोलैण्ड, रोमानिया, हंगरी, से एयर इंडिया, स्पाइस जेट और एयरफोर्स के विमानों की 15 फ्लाइट शेड्यूल हैं जिनसे बड़ी मात्रा में लोगों की वापसी होगी। इसमें एयरफोर्स के 4 जंबो जेट C17 ग्लोबमास्टर भी शामिल हैं।

उधर अब तक यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 37 नागरिक भी भारत लौट चुके हैं। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त दफ्तर द्वारा स्वदेश पहुंचने वाले उत्तराखंडिओं का स्वागत किया जा रहा है।

(Visited 232 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In