देश-विदेश

2729 Videos

देवभूमि उत्तराखंड के संस्कारों से ओतप्रोत हुई ब्राजील की फर्नांडा, नंगे पैरों से की शीतकालीन चारधाम यात्रा

CHAMOLI: देवभूमि उत्तराखंड के देवत्व, आध्यात्मिक शक्ति का ब्राजील की फर्नांडा पर ऐसा असर हुआ कि वह नंगे पैर साड़ी में चारोंधामों की शीतकालीन यात्रा पर निकल पड़ी। चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों के महत्व पर भी फर्नांडा ने स्थानीय लोगों, पंडा पुजारियों से भी जानकारी हासिल की और एक अलग अहसास किया। ब्राजील की […]

दुःखद: भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत,  कई घायल

ALMORA: साल 2025 जाते जाते एक और दर्दनाक जख्म दे गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। […]

उत्तरकाशी में मंत्री गणेश जोशी को  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार रोककर दिखाए काले झंडे, जमकर की नारेबाजी

UTTARKASHI: कृषि मंत्री गणेश जोशी को उत्तरकाशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने गंगोरी में कृषि मंत्री की कार रोककर काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। उसके बाद भी कांग्रेसी नहीं रुके और मंत्री […]

मुस्लिम पड़ोसी की दुकान बचाकर दीपक मोहम्मद बना नेशनल हीरो, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमें दर्ज

KOTDWAR:  पौड़ी जनपद के कोटद्वार में 26 जनवरी को हुआ मामूली विवाद अब नेशनल इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खियां बन चुका है। बजरंग दल की आक्रामकता के चलते मुसलमान पड़ोसी की दुकान बचाने के लिए हिंदू दीपक चट्टान की तरह नफरत के आगे खड़ा हो गया। अघले हीदिन इस विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। फिलहाल […]

गढ़वाल यूनिवर्सिटी में बोले CDS  जनरल अनिल चौहान, दीर्घकालिक युद्ध के साथ स्मार्ट टेक वॉर के लिए तैयारी जरूरी

SRINAGAR:  भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां चौरास परिसर में सीडीएस जनरल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्राचीन भारतीय सामरिक परंपरा, चाणक्य नीति और आधुनिक युद्ध रणनीति पर विशेष प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय […]

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में UKD का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े, कार्यकर्ता हिरासत में

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजॉ सत्र के दौरान सदन से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी रहा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, अंकिता हत्याकांड में न्याय समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान दिवालीखाल में पुलिसकर्मियों ने यूकेडी कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ तीकी नोंकझोंक […]

ओवरटेक के चक्कर में युवाओं के बीच गोलीबारी, गोली लगने से मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

DEHRADUN: राजधानी देहरादून की सड़कों पर रोड़ रेज और अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को सुबह सुबह कुछ युवाओं में कार ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी,लेकिन ये गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लग गई जिससे […]

PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, कहा देश की भाग्यरेखा एक्सप्रेस वे

DEHRADUN:  212 किलोमीटर लंबा दिल्ली  देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर जनता को समर्पित कर दिया गया है। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेस वे का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि ये एक्सप्रेस वे देश की प्रगति,  प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद राज्य में पर्यटन गतिविधियों […]

ऋषिकेश आए सुनील शेट्टी ने कहा, चारधाम यात्रा पर व्यवस्थाएं हैं चाक चौबंद, पुलिस प्रशासन की भी तारीफ

RISHIKESH: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक धारणाओं को खारिज करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ से लोग परेशान रहते हैं तथा व्यवस्थाएं ठीक नहीं होतीं, लेकिन उनका अनुभव […]

टिहरी के जौनपुर क्षेत्र में भारी बारिश से नुकसान, दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन दबे

TEHRI GARHWAL: टिहरी के जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। मूसलधार बारिश के चलते भवान-नगुण मोटर मार्ग पर स्थित बिलोंदी पुल में तेज सैलाब आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुस गया। मलबे में एक कार और दो स्कूटी भी दब गईं। घटना के […]

मुख्यमंत्री ने किया चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया यात्रा का फीडबैक

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक […]

उत्तराखंड में Re-NEET परीक्षा की तैयारियां चाक चौबंद, 53 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू

DEHRADUN:  देशभर में NEET का री-एग्जाम रविवार को आयोजित किया जाना है। देशभर में इसके लिए तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। वहीं उत्तराखंड में भी RE-NEET एग्जाम के लिए 10 जिलों में 53 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास तत्कार प्रभाव से धारा 163 लागू कर दी गई है। उत्तराखंड में […]