टिहरी के जौनपुर क्षेत्र में भारी बारिश से नुकसान, दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन दबे

Share this news

TEHRI GARHWAL: टिहरी के जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। मूसलधार बारिश के चलते भवान-नगुण मोटर मार्ग पर स्थित बिलोंदी पुल में तेज सैलाब आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुस गया। मलबे में एक कार और दो स्कूटी भी दब गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जौनपुर क्षेत्र में दोपहर के समय हुई अनाचक तेज बारिश से अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बिलोंदी पुल क्षेत्र में अचानक जलभराव की स्थिति बन गई। दुकानों में मलबा घुसने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार कुलवीर सिंह की दुकान में रखे 215 कट्टे सीमेंट पानी में भीगकर खराब हो गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बातया कि 15 मई को शाम करीब तीन-चार बजे के बीच क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। एकत्रित बरसाती पानी मलबे के साथ कुलवीर सिंह के कमरों और दुकान में घुस गया। जिससे उनका घर और दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। बरसाती पानी के साथ मलबा बिलोदी के पास और 10 दुकानों में भी घुस गया।

जबकि सड़क पर मलबा एकत्रित होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर अवरुद्ध हो गया। बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In