देश-विदेश

2548 Videos

जोशीमठ में दरारों से प्रभावित होटल को तोड़ते वक्त खाई में गिरा मजदूर, गंभीर रूप से घायल

Joshimath: जोशीमठ में भूधंसाव के कारण प्रभावित होटलों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सोमवार को होटल माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है। मजदूर को बचा लिया […]

अंकिता केस में सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश, दो हफ्ते में दाखिल करो स्टेटस रिपोर्ट  

DELHI: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा है। 25 फरवरी को अंकिता के माता-पिता और पत्रकार आशुतोष नेगी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि दो हफ्तों […]

कोर्ट का आदेश, सरकार की फजीहत, दिनभर का ड्रामा: आखिरकार राजीव भरतरी ने संभाला वन विभाग के मुखिया का चार्ज 

DEHRADUN: 16 महीने की कानूनी लड़ाई और मंगलवार को 3 घंटे के ड्रामे के बाद राजीव भरतरी ने वन विभाग के मुखिया का पद संभाल लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद शासन ने भरतरी की पद बहाली के आदेश जारी करने में देरी की, लेकिन दोपहर डेढ़ करीब सवा एक बजे पद संभालने पर राजीव […]

खुल गए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, बम बम भोले के जयकारों से गूंजी केदारघाटी

Kedarnath: देश दुनिया के करोड़ों शिवभक्तों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। हिमालय स्थित एकादश ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आज विधि विधान के साथ खुल गए हैं। कपाट खुलते ही सर्द मौसम के बावजूद बाबा के दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 […]

जी-20 के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों पर चढ़ा छोलिया का रंग, भव्य स्वागत के बाद जमकर थिरके

Dehradun: टिहरी के नरेद्रनगर में आयोजित होने जा रही जी-20 समिट की बैठक के लिए विदेशी मेहमान देवभूमि पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को चीन और इटली के 10 मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मेहमानों का तिलक लगाकर देवभूमि में भव्य स्वागत किया गया। मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य किया गया, छोलिया की धुन […]

जम्मू कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस हुए झटके

NATIONAL DESK: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में था। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा […]

 CM धामी का FM निर्मला सीतारमण से अनुरोध,  सौंग बांध निर्माण पर 1774 करोड़ का वित्तपोषण करे केंद्र

Delhi:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से सौंग बांध के निर्माण पर केंद्र से 1774 करोड़ रुपए का वित्तीय पोष भरण करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में निर्मला सीतारमण से भेंट के दौरान इस पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित […]

अंकिता भंडारी केस में बड़ा अपडेट,  जन दबाव के बाद केस से खुद ही पीछे हटे लोक अभियोजक जितेंद्र रावत

PAURI: अंकिता भंडारी केस में एक बडा अपडेट आया है। इस केस के विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत को केस से हटाने के लिए अंकिता के माता पिता कई दिनों से धरना दे रहे हैं। अब जितेंद्र रावत ने खुद ही केस से हटने का पत्र जिलाधिकारी आशीष चौहान को सौंपा है। आपको बता दें […]

समुदाय विशेष के लोगों ने कॉलेज से लौट रहे छात्र पर लाठी डंडों से किया हमला, 4 लोग हिरासत में

रैबार डेस्क: राजधानी देहरादून में कॉलेज से लौट रहे हिंदू छात्र पर समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद पटेलनगर क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। सोशल मीडिया पर दो महीने पहले की गई एक पोस्ट को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने कॉलेज से लौट रहे […]

खेती बचाने के लिए रातभर कनस्तर पीट रहे हैं ग्रामीण, जानिए क्यों

Bageshwar: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में खेती करना सबसे चुनौती भरा काम है। मौसम कुछ ठीक हो भी जाय तो जंगली जानवर खेती को तबाह कर रहे हैं। दिन में बंदरों और रात में।जंगली सुअरों के आतंक से लोग तंग आ गए हैं। बागेश्वर के गरुड़ विकास खंड के कई गांवों में उन दिनों लोग […]

विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक देहरादून में होगा , अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर के बीच देहरादून में आयोजित होगा। सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सत्र आहूत करन पर सहमति बनी। इस दौरान धामी सरकार अफना अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। बता दें कि इस वर्ष का बजट सत्र सरकार ने गैरसैंण में आयोजित करया […]

17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार, सीएम धामी ने की पुरस्कार राशि 21 हजार करने की घोषणा

DEHRADUN: शिक्षक दिवस के आवसर पर उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत […]