देवभूमि की बात

3038 Videos

आम आदमी बनकर ठेके पर पहुंचे डीएम, शराब की ओवररेटिंग पकड़ी, 50 हजार का जुर्माना

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के बावजूद शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के कमीशन का खेल जारी है। इसका खुलासा तब हुआ जब बुधवार को जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल स्वयं वाहन चलाकर शराब की दुकान तक पहुंचे और खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब की बोतल खरीदी।   सेल्समैन ने 660 रुपए की बोतल […]

दुखद: यहां गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Srinagar: उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है। पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर […]

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित व्यापारियों के लिए सीएम ने स्वीकृत की 56.30 लाख की राशि स्वीकृत

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से लिनचोली- सोनप्रयाग पैदल तथा मोटर मार्ग पर प्रभावित व्यवसायियों को ₹56.30 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की स्वीकृति दी हैइससे पहले भी मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹9 करोड़ 8 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। बता […]

बेरोजगार युवा ध्यान दें, UKSSSC ने समूह ग के 257 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Dehradun: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती के 257 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके लिए आपको आशुलिपि का ज्ञान होना जरूरी है। विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल सचिवालय में अपर निजी सचिव के 3 […]

चमोली : सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत 100 साल की बुजुर्ग महिला, ग्रामीणों का धरना 48वें दिन भी जारी

CHAMOLI: चमोली जिले में डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों की विकास संघर्ष समिति का 48 वें दिन भी क्रमिक उपवास धरना प्रदर्शन जारी है। अपनी मांग को लेकर 100 वर्षीय बच्ची देवी भी क्रर्मिक अनशन कर रही हैं। मांग पर गौर न होने के कारण धीरे धीरे ग्रामीणों का […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

हरिद्वार को शिक्षा का हब बनाना मेरी प्राथमिकता: त्रिवेंद्र सिंह रावत

HARIDWAR:   हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सांसद निधि से हरिद्वार शिक्षा का हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा। हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रोजगारपरक कार्य कराए जायेंगे। हरिद्वार का सर्वागीण विकास करने पर उनका पूरा फोकस रहेगा। किसानों […]

कम बिजली खर्च करने वालों को 50% सब्सिडी देगी धामी सरकार,  साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को धामी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 200 यूनिट तक रहेगी। […]

NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

DEHRADUN:  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस दौरान सीएम धामी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम के बर्थडे पर दृष्टिबाधिता उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने […]

आधी रात पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल था मारा गया डकैत

HARIDWAR: रविवार देर रात हरिद्वार में ज्वैलरी शॉप लूटकांड के आरोपियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। मारे गए डकैत की शिनाख्त सतेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी भुल्लर कॉलोनी मुक्तसर पंजाब के तौर पर हुई है। सतेंद्र की शिनाख्त शौरूम मालिक ने […]

CM धामी ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शुभारंभ, बी प्राक के गीतों ने बांधा समां

Dehradun: राज्य स्तरीय टी 20 लीग का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। शुरुआत के पहले ही दिन देहरादून राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा नजर आया। इस दौरान बॉलीवुड […]

कुनाऊ गांव के पास गंगा में बहे दो किशोर, SDRF ने एक का शव किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Rishikesh:  ऋषिकेश से सटे पौड़ी के कुनाऊ गांव के पास रविवार को 2 युवकों के साथ हादसा हो गया। दोनों युवक गंगा नदी में बह गए जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली […]