पत्नी, ताई, भाभी और बहन को मौत की नींद सुलाने वाला दरिंदा खुद फंदे पर झूला,  जंगल में पेड़ से लटका मिला आरोपी का शव  

Share this news

Pithoragarh: पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में अपनी पत्नी समेत परिवार की 4 महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी संतोष राम का शव गांव जंगल में मिला है। आरोपी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। गर्मी होने के कारण हत्या आरोपी का शव भी सड़ गल चुका है। एसडीआरएफ गंगोलीहाट पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने शव को खोजा है।

एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है वहीं हत्या आरोपी का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि 12 मई को बुरसुम चंतोला गांव में संतोष राम ने अपनी पत्नी, अपनी चाची, अपनी बहन और भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस कांड से गांव में दहशत फैल गई ती। चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया था।

एसडीआरएफ गंगोलीहाट पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम उसे ढूंढ रही थीं लेकिन संतोष राम किसी के हाथ नहीं आया। आज गांव के जंगल में संतोष राम का शव बरामद हुआ है, ऐसी आशंका है कि उसने आत्महत्या कर ली होगी शव बहुत खराब हालत में मिला है ।

बताया जा रहा है कि संतोष राम छोलिया नर्तक था कुछ समय पहले उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया था इससे उसका छोलिया नर्तक का काम बंद हो गया। इधर संतोष राम के चचेरे भाई का काम अच्छा चलने लगा इससे संतोष राम चचेरे भाई से रंजिश रखने लगा रंजिश और गम में वो शराब पीने लगा। बताया जा रहा है कि शराब पीकर वो आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता था भाई प्रकाश के प्रति संतोष राम की रंजिश इतनी बढ़ गई कि उसने 12 मई को उसका परिवार ही खत्म कर दिया। 12 मई को तड़के उसने चचेरे भाई प्रकाश राम के घर में घुसकर सोती हुई ताई हेमंती देवी बहू रमा देवी और विवाहिता बेटी माया की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी इसके बाद उसने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी 40 की भी हत्या कर दी।

(Visited 1,333 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In