पूर्व CM के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रहा दुष्प्रचार, भाजपाइयों ने DGP से मिलकर दर्ज कराई शिकायत

Share this news

DEHRADUN: सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ पोर्टल्स पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ चली भ्रामक खबरों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजीपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। BJP lodge complaints to DGP On fake news against ex cm trivendra) शिकायत में भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल पिछले दिनों से कुछ न्यूज पोर्टल पर पूर्व सीएम के खिलाफ भ्रामक खबरें चली कि त्रिवेंद्र, भाजपा के 20 विधायकों को तोड़कर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हालांकि इन बातों का त्रिवेंद्र ने पुरजोर खंडन किया था, लेकिन इन खबरों को सोशल मीडिया पर फिर भी वायरल किया गया। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

इसी सिलसिले में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक कुमार से मिला और शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन लोगो के ख़िलाफ़ कठोर क़ानूनी कार्यवाही की माँग की गई जिन लोगों ने हाल में ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टल पर झूठी व भ्रामक खबरे चला कर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अफवाह फैलाकर कर राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का कुकृत्य किया। प्रतिनिधि मंडल में  सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून ,  ब्रिज भूषण गैरोला विधायक डोईवाला ,  शमशेर पुंडीर जिलाध्यक्ष जिला देहरादून,  पृथ्वी राज चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,  सतेन्द्र सिंह नेगी महानगर महामंत्री मौजूद रहे।

(Visited 676 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In