केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर के नजदीक भयंकर हिमस्खलन, 8 दिन में दूसरी घटना

Share this news

 

 

RUDRAPRAYAG: विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में एक बार फिर से चौराबाड़ी ग्लेशियर के नजदीक हिमस्खलन की घटना हुई है। ग्लेशियर से तीन किलोमीटर दूर बर्फ का पहाड़ खिसकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  आठ दिन में एवलांच की यह तीसरी घटना है। इस तरह की घटनाओं से किसी बड़ी आपदा की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि हिमालय में इस तरह की घटनाएं आम बात हैं।

शनिवार सुबह छह बजे के करीब हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।

23 सितंबर को भी हुआ था हिमस्खलन

इससे पहले 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चौराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ अधिक जम गई थी जिससे यह टूट गया था। विशेषज्ञ का कहना था कि ये पाउडर ग्लेशियर है। हालांकि उससे भी आसपास के क्षेत्र में किसी नुकसान नहीं हुआ था। विशेषज्ञों ने  इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बताया था।

 

(Visited 527 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In