देहरादून, पौड़ी में 12वीं तक के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Share this news

Dehradun: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून जनपद में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए सोमवार 21 जुलाई को जिले में सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, के पत्र संख्या-499 / SEOC/73/IMD(2015) के तहत मौसम विभाग और National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 20 जुलाई, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21 जुलाई, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर/झोंकेदार हवायें (40-50 कि०मी० / घण्टा) भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का “ओरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 21.07.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

पौड़ी जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीएम स्वाति भदौरिया ने 21 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

(Visited 361 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In