पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता
Pithoragarh उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 3.8 मापी गई है। राहत की बात ये है कि भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
रविवार को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर पिथौरागढ़ जिले में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट नापी गई। भूकंप का केंद्र बेरीनाग के पास बताया जा रहा है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप (earthquake) का केंद्र अक्षांश 29.78 था और देशांतर 80.13 था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे दर्ज की गई है। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना अभी नहीं है।
(Visited 258 times, 1 visits today)