खबर का असर: किरन नेगी केस में CM धामी ने कानून मंत्री से की पुनर्विचार की अपील, सीएम बोले किरन को न्याय दिलाने के लिए हर कोशिश करेंगे
DEHRADUN: पहाड़ की बेटी किरन नेगी को न्याय दिलाने के लिए देवभूमि डायलॉग की खबर का असर दिखने लगा है। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून मंत्री किरन रिजिजू से बात करके बेटी को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश का भरोसा दिलाया है।
गौरतलब है कि 9 फऱवरी 2012 को पौड़ी की रहने वाली किरन नेगी के साथ दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार की गई थी। निर्भया केस से भी ज्यादा वीभत्स तरीके से किरन के साथ गैंगरेप के बाद उसलकी हत्या की गई थी। इस मामले में लोअर कोर्ट और फिर दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले से हर कोई स्तब्ध है।
देवभूमि डायलॉग ने किरन नेगी की वकील एडवोकेट चारू वली खन्ना से आगे के विकल्पों पर राय जानी थी। एडवोकेट खन्ना ने कहा था कि राज्य सरकार फौरन कानून मंत्रालय से अपील करे तो रिव्यू पिटीशन फाइल की जा सकती है। इसके बाद हमने मुख्यमंत्री धामी ने इस केस में जल्द कार्रवाई की अपील की थी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एडवोकेट चारू वली खन्ना के साथ साथ कानून मंत्री किरन रिजिजू से फोन पर विस्तार से बात की सीएम धामी ने कहा कि किरन पूरे देश की बेटी है, और इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
