देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

Share this news

Delhi: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। (Draupadi murmu elected 15th president of india) मतगणना के तीसरे दौर में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत के लिए जरूरी वोट हासिल कर लिए। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी सीएम धामी समेत तमाम लोगों ने मुर्मू को देश का प्रथम नागरिक चुने जाने पर बधाई दी है।

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के यशवंत सिन्हा को हराया। मुर्मू को सबसे पहले यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।

खास बात ये रही कि 100 से ज्यादा सांसदों और 100 विधायकों ने अपनी पार्टी लाइन से अलग जाकर क्रॉस वोटिंग की।

(Visited 619 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In