ड्यूटी से घर जा रही महिला दरोगा को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला, चंद सेकेंड में ऐसे हुआ हादसा

Share this news

CHAMPAWAT: चंपावत के बनबसा थाने में तैनात महिला दरोगा को बुधवार कैंटर ने थाने के गेट के सामने ही टक्कर मार दी, जिससे महिला दरोगा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा दिसंबर माह में रिटायर होने वाली थी। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा के लिए थाने से बाहर निकली ही थी। इस बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उनको थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया।CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि विजयलक्ष्मी सड़क पर खड़ी हैं। उनके हाथ मे एक थैला भी दिख रहा है। इसी बीच एक तेज रफ्तार कैंटर वहां से आता है और महिला दरोगा को रौंद देता है। अचानक घटी घटना से साथी पुलिसकर्मी भी घबरा जाते हैं।

साथी पुलिस कर्मी महिला दरोगा को लेकर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ साथी पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया।

महिला दरोगा विजय लक्ष्मी 1983 में कांस्टेबल पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वह विभिन्न जनपदों में सेवाएं देने के बाद 2019 में बनबसा थाने में विशेष श्रेणी महिला दरोगा के पद पर पदोन्नत हुई। पति श्याम राम बनबसा आर्मी कैंट में तैनात हैं

(Visited 904 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In