मसूरी के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार
Mussoorie: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मसूरी क़े होटल में चल रहे देहव्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम की (sex racket busted in Mussouri hotel, 5 arrested) छापेमारी में 2 युवतियों व 3 युवकों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह रैकेट हरियाणा से ऑपरेट किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार मसूरी के भट्टा फॉल क्षेत्र के होटल में सेक्स रैकेट का खेल हरियाणा से चलाया जा रहा था। पुलिस को जब इस बारे मे जानकारी मिली तो एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के होटल में छापेमारी की। इस दौरान 2 युवतियां व 3 युवक समेत 5 लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में।होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सूचना पर ये कार्रवाई की गई थी।सभी पकड़े गए लोग हरियाणा के है। देह व्यापार का गिरोह हरियाणा से संचालित हो रहा था। कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी में स्पा सेंटर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। समय-समय पर स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
