क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात CM से लगाई गुहार, 3 साल से भटक रहा हूं, उत्तराखंड में नहीं मिल रही जमीन

Share this news

DEHRADUN: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगते हुए जमीन दिलाने की गुहार लगाई है। आधी रात को किए सोशल मीडिया पोस्ट में ऋषभ ने कहा है कि तीनसाल से उत्तराखंड में जमीन लेने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी मदद नहीं हो रही है। उन्होंने सीएम धामी सेदखल देने की अपील की है। इस अपील के बाद सीएम धामी ने भरोसा दिलाया है कि ऋषभ की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता हैं। उन्होंने 2025-26 के लिए आयकर विभाग को कुल 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए X पोस्ट में ऋषभ पंत ने लिखा – ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है। मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है। वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। तीन साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं। कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है।’

सीएम धामी ने दिया जवाब

वहीं ऋषभ पंत के पोस्ट के बाद सीएम धामी का जवाब भी आया है। इस बावत उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। सीएम धामी ने जवाब में लिखा कि – ‘प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। उआपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।’

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In