उत्तराखंड कूच पर निकले निहंग, हिमाचल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस के साथ ITBP के जवान भी तैनात

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड में निहंग सिखों से जुड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मोहाली से सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था आज उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ था। लेकिन सतर्क सुरक्षा बलों ने उन्हें कुल्हान बॉर्डर  पर ही रोक लिया। फिलहाल इलाके में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की भारी फोर्स तैनात है। निहंगों के कूच को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों कर्णप्रयाग में निहंगों की एक स्थानीय युवक से झड़प होगई थछी, जिसके बाद से ये विवाद गहराता जा रहा है। पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में 7 निहंग जबरदस्ती घुस आए औऱ तोड़फोड़ करते हुए गुरुद्वारे पर 4 दिन तक कब्जा कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बिना कोई ठोस एक्शन लिए उन निहंगों को पंजाब रवाना किया था।

लेकिन इसी मसले पर आड 25 जून को सैकड़ों निहगों ने मोहाली से उत्तराखंड कूच का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। कुल्हाल बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन जांच कर रही हैं। बिना आवश्यक सत्यापन और अनुमति के किसी भी समूह को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

निहंगों का जत्था पोंटा साहिब होते हुए उत्तराखंड पहुंचा ही था कि कुल्हान बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया। दो वाहनों को कुल्हान से वापस भेजा गया है। फिलहाल भारी पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान किसी विशेष समुदाय को लक्षित करने के लिए नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

 

(Visited 47 times, 47 visits today)

You Might Be Interested In