पहाड़ की 2 लड़कियां, तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन में पाई गई, मोबाइल में लड़कियों की बुर्के वाली फोटो
DEHRADUN: देहरादून के सुद्धोवाला में बुधवार शाम को भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब हल्द्वानी और चमोली की दो लड़कियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ एक किराये के मकान में मिलीं। ये लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवकों और युवतियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे पढ़ाई के लिए देहरादून आई हैं और तीनों लड़कों के साथ लिव इन में रह रही थीं। तीनों युवक बीएफआईटी के छात्र बताए जा रहे हैं। मौके पर हुई पूछताछ में युवकों ने अपने नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर निवासी मुरादाबाद तथा एल्फेंस निवासी ऊधमसिंहनगर बताए। युवतियों ने स्वयं को हल्द्वानी और चमोली का निवासी बताया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मकान की तलाशी के दौरान कमरे के डस्टबिन से आपत्तिजनक सामग्री मिली। वहीं, युवकों के मोबाइल फोन की जांच में युवतियों की हिजाब पहने कई तस्वीरें और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में संबंध बनाने जैसी बातें भी सामने आई हैं। इन बातों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर सवाल उठाए।
सूचना मिलने पर प्रेमनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।