ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिस जवान की कार गहरी खाई में गिरी,  चौकी प्रभारी की मौत, परिवार में कोहराम

Share this news

RISHIKESH: ऋषिकेश से सटे शिवपुरी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी से लौटते वक्त उत्तराखंड पुलिस के जवान की कार गहरी खाई में गिर गई जिससे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को काफी देर से मिली। हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जबकि राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

थाना मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का परिवार रानीपोखरी में रहता है। विनोद भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे।सोमवार रात को ड्यूटी पूरी करक वे अपने घऱ की ओर लौट रहे थे तभी शिवपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रातभर किसी को हादसे का पता नहीं चल पाया सुबह राहगीरों को पता चला तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से निकाला गया।

मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास घमंडपुर रानीपोखरी लाया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर सैकड़ो क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा विनोद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद तिरंगे में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश के लिए ले जाया गया।

 

(Visited 20 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In