उत्तरकाशी: पोर्न देखकर  13 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी बाल सुधार गृह भेजा गया

Share this news

UTTARKASHI: गंदी आदतें और पोर्न की लत न सिर्फ सामाजिक मूल्यों को बरबाद कर रही है बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति को भी बढ़ावा दे रही है। उत्तरकाशी से आया ताजा मामला इसका उदाहरण है। पुरोला ब्लॉक के एक गांव में कक्षा छह के 13 वर्षीय किशोर ने चौथी कक्षा की 9 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पहले आऱोपी ने पोर्न देखा जिसके बाद मंदिर परिसर में घटना को अंजाम दिया।

घटना बुधवार दोपहर बाद की है, जब छात्रा की मां पास के गांव में मेले में गई थी और पिता खेतों में मजदूरी कर रहे थे। छात्र और छात्रा गांव के मंदिर में खेल रहे थे, तभी छात्र खेल-खेल में छात्रा को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह मामला तब सामने आया जब छात्रा के पिता काम से घर लौटे और बेटी को खून से लथपथ देखा। पूछताछ में छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन छात्रा को उपजिला चिकित्सालय पुरोला ले गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत उपजिला चिकित्सालय लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेज दिया गया है।

आरोपी बच्चे से पूछताछ करते हुए उसे बाल सुधार गृह डुंडा उत्तरकाशी भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना से पहले बच्चे ने फोन में आपत्तिजनक चीजें देखी थीं। आरोपी बच्चा अभी छठी कक्षा में पढ़ रहा है और पीड़ित बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है।

 

(Visited 2 times, 2 visits today)

You Might Be Interested In