धामी सरकार में धीरेंद्र सिंह पंवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बने

Share this news

DEHRADUN: धामी सरकार में दायित्वों के बंटवारे का सिलसिला जारी है। सरकार ने दायित्वधारियों की लगातार तीसरी सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में छह नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की कवायद की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रहे धीरेंद्र सिंह पंवार को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है।

संघ की विचारधारा से जुड़े धीरेंद्र पंवार युवा मोर्चा से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर, उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री जैसे पदों पर काम किया। उत्तराखंड आंदोलन में भी हिस्सेदारी निभाई। टिहरी लोकसभा चुनाव से लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव तक, उन्होंने पार्टी के प्रचार और संगठन में कई दायित्व निभाए।

2017 में धीरेंद्र पंवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली। युवा ऊर्जा के साथ उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। डोईवाला विधानसभा में वे खासे सक्रिय रहे हैं। आम लोगों के काम करवाने से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।  अब, उत्तराखंड शासन के हालिया आदेश के अनुसार, धीरेन्द्र सिंह पंवार को “मीडिया सलाहकार समिति” का उपाध्यक्ष नामित किया गया है, और उन्हें राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ।

दायित्व मिलने के बाद धीरेंद्र पंवार ने शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन किया, और भाजपा कार्यालय में कार्कर्ताओं से भेंट की । उधर पंवार को पद मिलने की खुशी में पुरोहित धीरज पंचभैया मोनू ने बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना करवाई और श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया ।

 

इन नेताओं के भी मिली जिम्मेदारी

आदेशों में देहरादून निवासी ओमवीर सिंह राघव को गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून के ही भूपेंद्र कंडारी को गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह नामधारी को पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चंपावत की किरन को सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

(Visited 93 times, 93 visits today)

You Might Be Interested In