बदरीनाथ हाईवे पर सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, एक महिला यात्री की मौत, 17 यात्री घायल
JOSHIMATH: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोशीमठ के पैनी स्थान पर गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम जा रहा टेंपो ट्रैवलर जोशीमठ के पास पैनी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि 17 लोगों को हल्की चोटें आई है जिसमें एक महिला जिनका नाम आरती (44) की घटना में मौत हो गई है।