श्मसान में शादी का पागलपन, जहां जलती हैं चिताएं, वहां सात फेरे लेकर हुई जयमाला

Share this news

RAMNAGAR: जब से प्रधानमंत्री नरोंद्र मोदी ने वेड इन उत्तराखंड का नारा दिया, उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन कई बार ये क्रेज पागलपन में बदलता भी दिख रहा है। यकीन न हो ते इस खबर को पूरा पढ़ लीजिए। रामनगर से सटे मर्चूला क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया जब श्मसान घाट पर शादी का भव्य मंडप बनाया गया औऱ वहीं पर विवाह संस्कार संपन्न कराया गया।

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मर्चूला में पवित्र रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर अंत्येष्टि स्थल है, जहां अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन इसी जगह पर एक जोड़े का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। सोचिए, जहां मृतात्मा की शांति के लिए ललोग प्रार्थना करते हैं, उसी जगह नवविवाहित जोड़े को नए जीवन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वीडियो में देख जा सकता है कि अंतिम संस्कार वाली जगह पर फूलों से सजा सेटअप तैयार किया गया है। वहां दूल्हा दुल्हन खड़े हैं औऱ उनके साथ आए लोग उनके साथ फोटो खिंचाते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं।

श्मसान घाट में हुई इस विचित्र शादी पर सोशल मीडिया में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या पहाड़ में वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर अब परंपराएं ऐसे तोड़ी जाएंगी?

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता परम कांडपाल ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अंत्येष्टि स्थल पर विवाह समारोह “किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं” है। वहीं, अन्य लोगों ने भी पूछा कि क्या डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर अब सांस्कृतिक मर्यादाएं इस तरह तोड़ी जाएंगी।

बहरहाल मामला तूल पकड़ने के बहाद प्रशासन भी जागा है, तहसीलदार ने कहा, किसी रिजार्ट परिसर से बाहर सार्वजनिक स्थान पर किसी भी समारोह के लिए अनुमति जरूरी है। लेकिन प्रशासन को इसतरह की कोई जानकारी नही दी गई। इस बात की जांच की जाएगी कि क्या रिजार्ट संचालक ने जाने अनजाने या जानबूझकर समारोह की अनुमति दी, या वर वधू कीतरफ से अपनी मर्जी से ऐसा किया गया।

(Visited 12 times, 12 visits today)

You Might Be Interested In