नैनीताल घूमने आए युवक का 5 दिन बाद खाई में मिला शव, दोस्तों पर हत्या का शक

Share this news

NAINITAL: नैनीताल की सैर पर आया एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया और पांच दिन बाद उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतक के भाई और अन्य परिजनों ने उसके साथ आए तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय बीते बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। बताया जा रहा है कि आखिरी बार उसे तल्लीताल रोडवेज बस अड्डे क्षेत्र के आसपास देखा गया था। उसके लापता होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। लगातार 05 दिन की तलाश के बाद सोमवार को दीपक का शव टूटा पहाड़ क्षेत्र से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही, युवक के साथ आए तीनों दोस्तों से भी कई दौर की पूछताछ की गई। हालांकि शुरुआती चार दिनों तक मामले में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि दीपक का इस तरह अचानक गायब होना और फिर शव मिलना सामान्य घटना नहीं हो सकती। उन्होंने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

(Visited 170 times, 170 visits today)

You Might Be Interested In