चंबा कोटी मार्ग पर रोड़वेज बस और तेज रफ्तार कार में जोरदार भिड़ंत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Share this news

TEHRI:  टिहरी के चंबा-कोटी सड़क मार्ग पर जाख-बागबाटा के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार विपरीत दिशा से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे मे कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ये पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट जिडायर कार में 5 लोग सवार थे। एक दंपत्ति देहरादून से टिहरी झील घूमने जा रहा था। जबकि  जबकि 3 स्थानीय लोग चंबा से जाख जाने के लिए लिफ्ट लेकर बैठे थे। जैसे ही कार नैल मोड़ के पास पहुंची, जेत रफ्तार से गलत दिशा में गई और सामने से आ रही रोड़वेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही चंबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड बना हादसे की वजह

चंबा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार चंबा से कोटी कॉलोनी की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस घनसाली से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी. जाख-बागबाटा के पास नैल में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और रॉन्ग साइड पर चल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

 

(Visited 79 times, 79 visits today)

You Might Be Interested In