पौड़ी:नहीं थम रहा गुलदार का खूनी आतंक, जयहरीखाल में डेढ़ साल की मासूम को बनाया निवाला

Share this news

Pauri: पहाड़ों में जंगली जानवरों की दहशत से जान जाने का सिलसिला जारी है।पौड़ी जिले के विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बना लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी जितेंद्र की डेढ़ वर्षीय बालिका याशिका शाम करीब 6:30 बजे माता-पिता के साथ घर के आंगन में ही थी। तभी अचानक गुलदार आया और झपटकर याशिका को उठाकर ले गया। माता-पिता चीख पुकार मचाते ही रह गए। शोरशराबा होने पर आसपास के काफी लोग जंगल में याशिका की तलाश में दौड़े।

काफी छानबीन के बाद रात करीब नौ बजे याशिका का शव बुरी हालत में जंगल से बरामद हुआ। घटना के बाद से जितेंद्र लाल के परिवार में कोहराम मचा है। घटना लैंसडौन वन विभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र की बताई गई है।

(Visited 93 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In