नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी! कांग्रेस सदस्य की किडनैपिंग और यशपाल आर्य को थप्पड़ मारने का आरोप

Share this news

NAINITAL:  नैनीताल जिले मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में कांग्रेस और भाजपा के बीच संग्राम छिड़ गया। सत्तापक्ष ने यहां अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए साम दाम दंड भेद के फॉर्मूला अपनाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का भाजपा ने अपहरण करने की कोशिश की है। इतना ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को थप्पड़ मारने और पूर्व विधायक संजीव आर्य तथा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के साथ मारपीट का भी गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने दावा किया है कि पुलिस के सामने ही सिविल ड्रेस में आए लोगों ने जमकर गुंडागर्दी की है। पुलिस भी सिर्फ तमाशा देखती रही। यशपाल आर्य का कहना है कि हमारे सदस्यों को जबरन उठाकर ले गए हैं, उन्हें वोट देने से रोका गया। खुद मुझे थप्पड़ मारा गया, इसके अलावा भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश से भी धक्कामुक्की और मारपीट की गई।

 

कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया है कि इस झड़प में उनके पति लाखन नेगी पर भी हमला हुआ है इसके साथ ही कई कांग्रेसी सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में अब कांग्रेस ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की ओर रूख किया है।  हाईकोर्ट ने याचिका को संज्ञान में ले लिया है और एसएसपी को बुलाया है। डीआईजी को भी ऑनलाइन बुलाया है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि 5 सदस्यों को किडनैप किया गया है । एक तरफ कांग्रेस बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है वहीं दूसरी तरफ दूसरी तरफ भाजपा की ओर से भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ मारपीट की और और 4 अन्य सदस्यों को गायब करने का प्रयास किया।आरोप में विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।

बता दें कि नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। यहां कुल 27 सदस्यों में से भाजपा के मात्र 7 सदस्य हैं, कांग्रेस के भी महज दो ही सदस्य हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने 14 निर्दलीयों पर सेंधमारी करते  हुए 12-12 सदस्यों को अपने पक्ष में कर लिया है। ऐसे में 14 का आंकड़ा पार करने के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।

(Visited 821 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In