नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर पलटी यात्रियों की बस, 3 गंभीर रूप से घायल, 15 को आई हल्की चोटें

Share this news

TEHRI: उत्तराखंड में ब़डा हादसा हो गया। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस पलटच गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक  गुजरात के यात्रियों को लेकर जा रही बस संख्या UK-08PA-8883 टिपरी से 1.5 किमी. आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें चीख पुकार मच गई। तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें 1 पुरुष, 1 महिला व एक बच्चा शामिल है। उन्हें 108 के माध्यम से PHC नंदगांव ले जाया गया है। सके अलावा 15 यात्रियों को समान्य चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची।बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

(Visited 1,365 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In