बड़ा हादसा टला : अनियंत्रित होकर घर की छत पर पलट गई बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, 3 लोग घायल

Share this news

TEHRI:  टिहरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के यात्री बस से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। घायलों कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू को 108 एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल ले गए।

(Visited 1,767 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In