PWD लोहाघाट के दफ्तर में गजब कारनामा, गुम हुई सर्विस बुक ढूंढने के लिए दो मुट्ठी चावल का सहारा

Share this news

CHAMPAWAT: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं। बावजूद इसके अपनी लापरवाहियों को सुधारने के बजाए कर्मचारी अंधविश्वास औऱ देवताओं तक का सहारा ले रहे हैं। ऐसा ही एक गजब का वाकया हुआ है लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के दफ्तर में। यहां एक अपर अभियंता की सर्विस बुक खो गई। तो उसे ढूंढने के लिए अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को घर से चावल लाने औऱ मंदिर में चढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।

दरअसल दफ्तर में कार्यरत अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका दफ्तर की अलमारी से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। बहुत ढूंढने पर जब सर्विस बुक नहीं मिली तो इंजानियर जय प्रकाश काफी परेशान हो गए। दफ्तर के आला अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन इसके वजाब में आला अधिकारियों ने गजब का आदेश सुना दिया।

अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है, जिसमें लिखा है, दफ्तर की आलमारी से अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका खो गई है। बहुत खोजबीन करने पर भी ये नहीं मिल पा रही है। इसलिए सभी कर्मचारी और अधिकारी दैवीय आस्था के कारण अपने अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लाएं और मंदिर में चढ़ाएं। मंदिर में चावल डालने पर अब देवता ही न्याय करेंगे। खास बात ये है कि सभी कर्मचारियों को 17 मई तक चालव जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी दफ्तर के इस अजीबोगरीब आदेश जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

(Visited 950 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In