टिहरी: 13 दिन से लापता 14 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी,  पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

Share this news

TEHRI:  टिहरी के कांडीखाल क्षेत्र की 14 वर्षीय बालिका का संदिग्ध अवस्था में  शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। बालिका 20 अप्रैल से घर से लापता चल रही थी। बालिका का शव कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दें कि डाबरी गांव की 14 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल को रथी देवता मेले में गई थी। वापसी के दौरान स्थानीय निवासी एक युवक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और सड़क किनारे उतार दिया। तभी से उसका कोई अता पता नहीं चल सका था। इस मामले में बालिका की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  परिवार वालों को लिफ्ट देने वाले पर शक था कि हो सकता है उसी ने बालिका को गायब कराया हो।

पुलिस जांच में पता चला कि बालिका की देहरादून के एक लड़के से दोस्ती थी, लेकिन उसने कुछ दुन पूर्व ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। जैसे ही ये बात बालिका को पता चली, वो सदमे में आ गई। पुलिस के मुताबिक पिछले 12 दिनों से लड़की की जगह जगह तलाश की जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को कांडीखाल से 3 कि0मी0 आगे, मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया लगता है कि बालिका ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(Visited 1,098 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In