भारतीय सेना का मेजर हर की पौड़ी पर स्नान के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Share this news

HARIDWAR: हरिद्वार से भारतीय सेना के मेजर के संदिग्ध हालत में गायब होने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि मेजर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार घूमने आया था,  लेकिन हरकी पैड़ी पर स्नान करने के बाद से ही गायब हो गया था। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए तलाश कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस से मिली से सूचना के मुताबिक मेजर का नाम रोहताश है, जो मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है। मेजर रोहताश अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आए थे, लेकिन हरिद्वार में स्नान के लिए जाने के बाद से ही वो लापता हैं। पुलिस ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए मेजर की तलाश शुरू की कमरे में वह अकेले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद फिर आगे की लोकेशन नहीं दिखी

पुलिस के अनुसार उन्होंने रोहताश के परिजनों से भी संपर्क किया, लेकिन किसी को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है। मेजर रोहताश की मिसिंग होने की सूचना आसपास के थानों में सर्कुलेट कर दी गई है. इसी के साथ सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को मेजर रोहताश के बारे में सूचना मिलती है तो वह हरिद्वार पुलिस से संपर्क करें या फिर मोबाइल नंबर-9517829908 कैप्टन अनिल के नंबर पर सूचित कर सकते हैं

 

(Visited 1,453 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In