चमोली में भालू के हमले में तीन युवक घायल, पौड़ी में घास लेने गई महिला को भालू ने किया लहूलुहान

Share this news

CHAMOLI/PAURI:  उत्तराखंड में इंसानों पर वन्य जीवों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में चमोली जिले के अंतर्गत आने वाले नंदानगर के लाखी गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे तीन लोगों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया । जिससे तीनों लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों में से दो लोगों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि हादसे में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। पौड़ी में भी भालू के हमले में घास लेने गई महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।

बदरीनाथ वनप्रभाग के नंदानगर रेंज के तहत लाखी गांव में भालू के हमले की खबर से अफरा-तफरी मच गई। तीन युवक अपने रिश्ततेदार के घऱ जा रहे थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दो .चुवा बुरी तरह घायल हो गया जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। दो घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि घायलों को सही इलाज और उचित मुआवजा दिया जाए। जिससे घायलों को राहत मिल सके।

उधर पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित टाटरी गांव में भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । महिला घास लेने जंगल गई थी, इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिय। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से भालू पर हमला किया और उसे भगाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह घायल हो गई।

 

(Visited 388 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In