लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, जानिए क्या शेड्यूल और किराया

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान अलग अलग शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है। इसमें लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है ये उत्तराखंड को जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले आनंद विहार देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित होती है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गय। इस दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान आभार व्यक्त किया। देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी, अब ये ट्रेन शुरू हो गयी है।15 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। देहरादून- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग वाली है, अभी तक सफेद रंग की वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा था।

ये होगा समय, किराया

देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन 590 किमी की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन पांच स्टेशनों पर रुकेगी। देहरादून से चलकर वंदे भारत ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में रुकने के बाद लखनऊ पहुंचेगी।

हफ्ते में छह दिन इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। आठ कोच की ट्रेन उद्घाटन के दिन देहरादून से सुबह 9:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई है। 13 मार्च से समय सारणी के अनुसार सुबह 5:25 बजे वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से चलेगी और दोपहर 1:35 बजे यह ट्रेन देहरादून पहुंचेगी। यही ट्रेन देहरादून से दोपहर 2:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से लखनऊ का किराया अलग-अलग श्रेणियों में 1,200 से 1,800 रुपये निर्धारित किया गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का वह आभार व्यक्त किया है।

(Visited 310 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In