देवभूमि के 3 दिन के दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य स्थापना दिवस परेड की लेंगी सलामी, बदरीनाथ भी जाएंगी

Share this news

DEHRADUN: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 नवंबर से 9 नवंबर के बीच उत्तराखंड में रहेंगीं और इस बीच कई कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन को राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है और इसके अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। बरेली एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलिकॉप्टर के जरिए पंतनगर पहुंचेंगी जहां पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगीं। उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए देहरादून रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू 8 नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल भी बद्रीनाथ धाम जाएंगे। बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। राष्ट्रपति मुर्मू दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि हैं। विश्वविद्यालय इस बार सशक्त महिला,समृद्ध राष्ट्र थीम पर दीक्षा समारोह को आयोजित कर रहा है। राष्ट्रपति इसी दिन राजभवन में रात्रिविश्राम के लिए देहरादून लौटेंगी।

महामहिम मुर्मू 9 नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेंगी और उसके बाद वहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस पूरे कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान ट्रैफिक में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे उसको लेकर जल्द ही देहरादून पुलिस एडवाइजरी जारी करेग।

(Visited 179 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In