भ्रष्टाचार पर सीएम की सख्ती, अपने पूर्व निजी सचिव समेत 7 लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज

Share this news

DEHRADUN: भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीम धामी सख्ती के मूड में हैं। एक कंपनी को टेंडर दिलाने के नाम पर गड़बड़ी का मामाल समने आया तो सीएम ने अपने पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इन सात लोगों पर पंजाब की एक फर्म को टेंडर दिलाने के ना पर 3.46 करोड़ की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, महेश मारहिया, अमित लांबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाये जाने के निर्देश दिए गए है। इसी का प्रतिफल है कि राज्य में भ्रष्टाचार करने वालो के विरूद्ध सख्त कारवाई की जा रही है।

बता दें कि पटियाला पंजाब के फर्म मालिक ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित सात व्यक्तियों पर उन्हें टेंडर दिलाने के नाम पर तीन करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि निजी सचिव ने साथियों के साथ मिलकर उनके फर्म को दवाइयां, स्कूलों में जूते व ड्रेस, स्टेशनरी और पाइप सप्लाई करने टेंडर दिलाने का झांसा दिया। ठगी के शिकार हुए पीड़ित एस के देव दवाइयों का कारोबार करते हैं।

(Visited 261 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In