उत्तराखंड में 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी नियुक्ति,UKMSSB ने किया  ANM का रिजल्ट जारी

Share this news

DEHRADUN: भर्ती घोटालों की खबरों के बीच स्वास्थ्य विभाग से एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों के लिए राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। जल्द ही 824 एएनएम को नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग में 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड के स्तर से प्रारंभ की गयी थी। अब इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 824 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये चयन वर्षवार मेरिट के आधार पर किए गए हैं। इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मिलने से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

दरअसल, राज्य के पर्वतीय जिलों में पैरामेडिकल स्टाफ की भी निरंतर कमी बनी हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सेवाओं में आने से अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होने के साथ ही आमजन को भी काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग की ओर से तमाम रिक्त पदों पर भर्ती के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नई भर्ती से पर्वतीय क्षेत्रों में निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी।

(Visited 529 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In