केदारनाथ से लौट रहा चॉपर गौरीकुंड में क्रैश, 2 साल की बच्ची समेत 7 की मौत

Share this news

Rudraprayag: चारधाम यात्रा पर हेली सेवाएं मौत का ताबूत बनकर उड़ रही हैं। रविवार सुबह केदारनाथ से लौटते वक्त एक निजी चॉपर गौरीकुंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह करीब पौने 6 बजे केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के निकट खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चॉपर काफी ऊंचाई से गिरा है। चॉपर का मलबा जहां तहां बिखरा पड़ा है। घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने अचानक कोई आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पता चला कि यहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है।

दर्दनाक हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपत्ति और उनका 2 साल का बच्चा भी शामिल है, दो लोग स्थानीय लोग विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत भी हादसे का शिकार हुए हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में हेली सेवाएं लगातार हादसे का शिकार हो रही हैं। इससे पहले 7 जून को ही केदारनाथ यात्रा रूट पर एक हेलीकॉप्टर ने हाईवे पर क्रैश लैंडिंग की थी। 17 मई को भी हेली एंबुलेंस केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

(Visited 334 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In