केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग में भूस्खलन में दबे श्रद्धालु, 5 की मौत , 3 घायल

Share this news

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार रात अचानक हुए भूस्खलन से 8 यात्री मलबे में दब गए। रेस्क्यू एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। एक शव सोमवार रात ही बरामद कर लिया गया था, जबकि मंगलवार सुबह भी चार अन्य शव बरामद किए हैं। इस तरह अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। तीन यात्रियों का एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया है। घायलों को सोनप्रयाग पहुंचाया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से 8 यात्री वहां फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें आज मंगलवार को तीन शव बरामद हुए।

घायल

  1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
  2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
  3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतक

  1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
  2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
  3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
  4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
  5. समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
(Visited 84 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In