कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Share this news

NAINITAL: नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की कार भवाली के नजदीक खाई में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हैं। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे जो कैंची धाम दर्शन करने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों को भवाली चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड,  इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन निवासी, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया।

(Visited 306 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In