नैनीताल:  मॉकड्रिल देखने जा रहे युवक की कोसी नदी में बहने से मौत

Share this news

NAINITAL: नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में एक युवक की कोसी नदी में बहने से मौत हो गई।आपदा प्रबंधन विभाग की मॉक ड्रिल देखने के लिए जा रहा था।

सिमलखा गांव निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी के समीप किए जा रहे मॉकड्रिल को देखने रवाना हुआ। जैसे ही युवक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा, उसका पैर फिसला और असंतुलित होकर कोसी की तेज धारा में बह गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप पर मच गया ।

स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

(Visited 21 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In