माणा एवलांच से बचाए गए 4 श्रमिकों की मौत, कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, 5 की तलाश जारी

Share this news

MANA/CHAMOLI:  माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है। अभी भी 5 श्रमिकों की तलाश की जा रही है।

पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक सेना की आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में हिमस्खलन बचाव अभियान अभी चल रहा है। सेना के एक्सपर्ट युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाए हुए हैं। रेस्क्यू में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। स्थितियां दुरूह हैं, लेकिन रेस्क्यू टीम का हौसला बुलंद है। आज सुबह रेस्क्यू में तेजी आई और अब तक 50 श्रमिकों को निकाल लिया गया है। लेकिन इनमें से 4 श्रमिकों की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। शेष 46 सुरक्षित हैं, जिनमें से 27 को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी भी 5 लोगों की तलाश की जा रही है।

कर्नल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल 6 हेलीकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है।

https://x.com/Devbhoomidialo/status/1895765171538444597

 

एवलांच में फंसे कुल 55 मजदूरों के नाम जारी कर दिए गये हैं। इनमें से 42 मजदूरों के राज्यों की जानकारी मिल गई है। बिहार के 11, उत्तराखंड के 11, उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल के 7, जबकि पंजाब और जम्मू कश्मीर के एक-एक मजदूरों की जानकारी फिलहाल मिली है। 13 मजदूरों के राज्यों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

(Visited 103 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In