रजत जयंती वर्ष पर विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन, राज्य की मातृशक्ति को किया नमन, विधायकों को भी दी नसीहत
DEHRADUN: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र हो रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस अवसर पर विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड के इतिहास में मातृशक्ति के योगदान पर प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति को नमन किया और क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी। […]


