कैबिनेट ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी, ओवर रेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई, ठेकों के टेंडर में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में मुख्य 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। उत्तराखंड में नई आबकारी नीति2025 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।  साथ ही गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। नई आबकारी नीति को मंजूरी उत्तराखंड में […]

माणा एवलांच में 2 और श्रमिकों के शव बरामद,  एवलांच रेस्क्यू डॉग्स, आधुनिक उपकरणों के साथ 2 श्रमिकों की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में अभी भी दो मजदूर फंसे हैं। जिनकी खोज और बचाव के लिए अभियान तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच रविवार को घटनास्थल से 2 श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं जिससे एवलांच में जान गंवाने वालों की […]

माणा एवलांच से बचाए गए 4 श्रमिकों की मौत, कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, 5 की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI:  माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है। अभी भी 5 श्रमिकों की तलाश की जा रही है। पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक सेना […]

माणा एवलांच: 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वे, जाना घायलों का हाल

MANA/CHAMOLI:  भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। आज 14 और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि 8 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद से केंद्र सरकार पल पल की अपडेट […]

माणा एवलांच: मौसम खुलने से रेस्क्यू अभियान ने पकड़ी गति, अब तक 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, 8 की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI: में बदरीनाथ के पास माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के बाद मलबे में दबे बीआरओ मजदूरों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी पकड़ चुका है। शनिवार को मौसम खुलने से अभियान में तेजी आई और 14 अन्य श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को हेलिकॉप्टर से […]

माणा एवलांच हादसे की पहली तस्वीरें,  रेस्क्यू किए 16  श्रमिकों को ITBP कैंप ले जाया गया, 41 की तलाश

CHAMOLI:  चमोली जिले के माणा घस्तोली मार्ग पर हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं जिनमे से 16 का रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आईटीबीपी के कैंप ले जाया गया है। शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू […]

बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तोली मार्ग पर ग्लेशियर टूटा,  कई मजदूरों के फंसे होने की खबर

CHAMOLI: उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बदरीनाथ धाम के पास माणा-घस्तौली मार्ग पर ग्लेशियर टूटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन के कारण वहां काम कर रहे बीआरओ के करीब 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। जिनमें से 15 का अब तक रेस्क्यू कर लिया गया है। […]

प्रेरणा: रिवर्स माइग्रेशन करके शहर से गांव लौटा पहाड़ का युवा रवि केमवाल,  पुश्तैनी जमीन पर खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल

TEHRI: टिहरी जिले का बागी मठियाण गांव। करीब दर्जनभर परिवार यहां रहते हैं। गांव से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर एक निर्जन सा क्षेत्र है, जहां न मोबाइल टावर आता है, न सड़क है। लेकिन एक युवा के जुनून से अब ये निर्जन जगह आबाद है। यहां उम्मीद की खेती लहलहा रही है। बागी गांव के […]

कारनामा: आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज लेने में लुटा दिए  पेड़ लगाने के लिए मिले करोड़ों रुपए, CAG रिपोर्ट में हुआ खुलासा

DEHRADUN:  उत्तराखंड में अफसरों की लापरवाही किस तरह सरकारी योजनाओं और सरकारी खजाने कोचूना लगा रही है इसका ताजा खुलासा कैग की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड को कैंपा योजना में वनीकरण के लिए मिला करोड़ो का बजट आईफोन, लैपटॉप, प्रिज आदि खरीदने में खर्च कर दिया गया। वन मंत्री सुबोध उनियाल […]

हर्षिल मुखवा में पर्यटन को पंख लगाएगा पीएम मोदी का दौरा- सीएम धामी

HARSHIL:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह […]

उत्तराखंड बोर्ड की 10वी,12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू,  2.23 लाख परीक्षार्थी हो रहे शामिल

DEHRADUN:  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धारा 163 लागू की गई है। साथ ही 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो […]

सीएम धामी बोले, स्मार्ट मीटर का विरोध करके  बिजली चोरी करने वालों का साथ दे रही कांग्रेस, बजट को बताया ऐतिहासिक

DEHRADUN:  सड़क से लेकर सदन तक स्मार्ट विद्युत मीटरों का विरोध जारी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। वहीं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने में बेहद कारगर साबित होगा।इसका विरोध करके कांग्रेस उनके साथ […]